संगठनात्मक संरचना
 
 

भारत सरकार

मानव संसाधन विकास मंत्रालय

उच्चतर शिक्षा विभाग

 
 

हमारे बारे में

 
   

 संगठनात्मक संरचना
 

 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रमुख मानव संसाधन विकास मंत्री हैं। इस समय इनके अधीन एक राज्य मंत्री हैं। मंत्री जी मंत्रालय को नीति संबंधी और सम्पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यकारिणी स्तर पर, उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रमुख इसके सचिव हैं जिनके अधीन एक अपर सचिव और अनेक संयुक्त सचिव अथवा समकक्ष अधिकारी हैं। प्रत्येक संयुक्त सचिव एक ब्‍यूरो का प्रमुख होता है। इस समय, विभाग का कार्य छ: ब्‍यूरो में बंटा हुआ है, जो निम्नानुसार है:

  •  विश्‍वविद्यालय एवं उच्चतर शिक्षा, अल्पसंख्यक शिक्षा, पुस्तक प्रोन्नयन और कॉपीराइट

  •  तकनीकी शिक्षा

  •  दूरस्थ शिक्षा और छात्रवृत्तियां

  •  आयोजना

  •  यूनेस्को, अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग, प्रशासन, समन्वयन, नीति, सांख्यिकी और भाषाएं

  •  समेकित वित्त प्रभाग

उच्चतर शिक्षा विभाग की व्यापक संरचना ''ऑरगेनोग्राम'' में देखी जा सकती है।
उच्चतर शिक्षा विभाग अपने कार्य का पर्याप्त भाग 100 से अधिक स्वायत्त संगठनों के माध्यम से पूरा करता है, जो मुख्य रूप से निम्नलिखित है:

 

विश्‍वविद्यालय और उच्चतर शिक्ष

  • विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग

  • भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद्

  • भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद्

  • भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्

  • 23 केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय

  • भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला

तकनीकी शिक्षा

  • अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्

  • 13 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (2008-09 के दौरान स्थापित 6 नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों को शामिल करके)।

  • 5 भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान

  • 7 भारतीय प्रबंधन संस्थान

  • 20 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान

  • 4 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान

  • 4 राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान

  • 4 क्षेत्रीय प्रशिक्षुता मंडल/व्‍यावहारिक प्रशिक्षण

भाषाएं

  • संस्कृत के क्षेत्र में तीन सम-विश्‍वविद्यालय अर्थात: राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्ली, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, नई दिल्ली और राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरूपति।

  • केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा

  • अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्‍वविद्यालय, हैदराबाद

  • राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद्

  • राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद्

विविध

  • राष्ट्रीय शैक्षिक आयोजना एवं प्रशासन विश्‍वविद्यालय
    राष्ट्रीय पुस्तक न्यास

  • राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्था आयोग

  • उपर्युक्त के अतिरिक्त, विभाग के पास तीन संबद्ध कार्यालय और सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जो निम्न प्रकार से है:

संबद्ध कार्यालय  

  • केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, नई दिल्ली

  • वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, नई दिल्ली

  • केन्द्रीय भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर

पीएसयू

  • पीएसयू एजुकेशनल कंसलटेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (एडसिल)

 
 

TOP