|

माननीय मानव संसाधन
विकास मंत्री जी की अध्यक्षता में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की
हिंदी सलाहकार समिति की बैठक दिनांक 9 जुलाई, 2010 को आयोजित की
गई।
2. बैठक में सचिव,
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता, संयुक्त सचिव, राजभाषा विभाग के
साथ-साथ समिति के सदस्य सरकारी कार्यालयों के प्रमुखों एवं
निम्नलिखित गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया :-
1. डा0 (कुमारी)
गिरिजा व्यास, संसद सदस्य (लोक सभा)
2. श्री श्यामल
चक्रवर्ती, संसद सदस्य (राज्य सभा)
3. डा0 राम
प्रकाश, संसद सदस्य (राज्य सभा)
4. डा0 हरखु झा
5. सैयद
हामिद अली
6. डा0 वाई
लक्ष्मी प्रसाद
(अध्यक्ष, आंध्र प्रदेश हिंदी अकादमी, हैदराबाद एवं पूर्व
उपाध्यक्ष संसदीय राजभाषा
समिति)
7. डा0 राम प्रकाश
शर्मा (वर्तमान में अध्यापक, केन्द्रीय विद्यालय संगठन)
8. श्री हिमांशु
जोशी (पूर्व संपादक)
9. प्रो0 अनंत राम
त्रिपाठी (प्रतिनिधि, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा)
10. श्री महेश
चन्द्र गुप्त (प्रतिनिधि, केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद्)
3. माननीय
मानव
संसाधन विकास मंत्री जी द्वारा इस अवसर पर मंत्रालय की पत्रिका
''शिक्षायण'' का विमोचन किया गया।
4. समिति की
सदस्य सचिव संयुक्त सचिव (प्रशासन एवं भाषाएं) ने बैठक में
मंत्रालय में राजभाषा प्रयोग के बारे में पावर प्वाईंट प्रस्तुति
दी।
5. माननीय मानव
संसाधन विकास मंत्री जी ने मंत्रालय के अनुरोध पर एन.आई.सी. द्वारा
विकसित साफ्टवेयर का उदघाटन किया। इस साफ्टवेयर के उपयोग से
मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालय अपनी तिमाही प्रगति रिपोर्ट आन लाइन
मंत्रालय को भेज सकेंगे।
अन्य मंत्रालय
भी इस साफ्टवेयर का लाभ उठा सकते हैं।
6. बैठक
में सदस्यों
ने हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यान्वित किए जाने वाले उपायों
पर चर्चा की।
|