Department of Higher Education

भारत सरकार

मानव संसाधन विकास मंत्रालय

उच्चतर शिक्षा विभाग

छात्रवृत्‍तियां

सिंहावलोकन

राष्‍ट्रीय छात्रवृत्‍ति

विदेशी छात्रवृत्‍ति

छात्रों को ऋण

नया क्या है

 

मुख पृष्ठ

 

तकनीकी शिक्षा

 

विश्वविद्यालय एवं उच्चतर शिक्षा

 

भाषाएँ

 

दूरस्थ शिक्षा

 

पुस्तक संवर्धन

 

अनु.जा./अनु.ज.जा. और अल्पसंख्यकों की शिक्षा

 

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग/यूनेस्को

 

कॉपीराइट

UHE - Overview
 

विदेशी छात्रवृत्‍तियां

 
 

सामान्‍य दिशानिर्देश   

मानव संसाधन विकास मंत्रालय, शिक्षा विभाग केवल उन छात्रवृत्‍तियों/अध्‍येतावृत्‍तियों को प्रशासित करता है जिन्‍हें सांस्‍कृतिक विनिमय तथा अन्‍य कार्यक्रमों के अंतर्गत विदेशों द्वारा संचालित किया जा रहा है। विषय क्षेत्र सामान्‍यत: उन विषय क्षेत्रों के लिए चुने जाते हैं जिनके लिए दाता देश में सुविधाएं उपलब्‍ध हैं तथा इसके लिए राष्‍ट्रीय आवश्‍यकताओं को ध्‍यान में रखा जाएगा।

2. दाता देश से छात्रवृत्‍तियों/अध्‍येतावृत्‍तियों का प्रस्‍ताव प्राप्‍त होने पर उन्‍हें विभाग की वेबसाईट www.education.nic.in पर तथा राज्‍यों/संघशासित प्रदेशों, विश्‍वविद्यालयों आदि को परिपत्र के माध्‍यम से कुछ मुख्‍य समाचारपत्रों में विज्ञापित किया जाता है। इसमें छात्रवृत्‍ति की राशि, आयु सीमा, शैक्षिक योग्‍यता, अनुभव आदि के बारे में ब्‍यौरा दिया जाता है। विज्ञापन में आवेदन प्रोफार्मा भी प्रकाशित किया जाता है। मंत्रालय कोई आवेदन फार्म नहीं देता। विभिन्‍न स्‍कीमों के लिए विज्ञापन भिन्‍न-भिन्‍न समय पर दाता देश द्वारा अधिसूचित समय के अनुसार प्रकाशित किए जाते हैं। परंतु अंतरिम महीने जिनके दौरान पिछले अवसरों पर विदेशों से प्राप्‍त प्रस्‍तावों के आधार पर विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे, सुविधा हेतु दर्शाए जाते हैं। भविष्‍य की तारीखें प्रस्‍ताव प्राप्‍त होने पर निर्भर करेंगी। ये विज्ञापन डीएवीपी द्वारा प्रकाशित किए जाते हैं तथा इच्‍छुक उम्‍मीदवार विज्ञापन में दी गई अंतिम तारीख तक अपने आवेदन पत्र दे सकते हैं। देय तिथि के पश्‍चात प्राप्‍त आवेदनपत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रस्‍ताव रोजगार में लगे तथा बेरोजगार दोनों उम्‍मीदवारों के लिए है। रोजगार में लगे उम्‍मीदवार अपने आवेदनपत्र अपने नियोक्‍ता के माध्‍यम से 'अनापत्‍ति प्रमाणपत्र' के साथ भेजें। तथापि यदि अनापत्‍ति प्रमाणपत्र यथासमय प्रस्‍तुत कर दिया जाएगा तो अग्रिम आवेदन पत्र पर भी विचार किया जाता है। आवेदनपत्र ऑनलाइन भी प्रस्‍तुत किए जा सकते हैं।
3. छात्रवृत्‍तियां/अध्‍येतावृत्‍तियां योग्‍यता के आधार पर अखिल भारतीय आधार पर दी जाती है। चयन, विषय विशेषज्ञों की गठित चयन समिति के माध्‍यम से किया जाता है। अधिकतर छात्रवृत्‍तियां डॉक्‍टोरल तथा पोस्‍ट डॉक्‍टोरल अध्‍ययन के लिए हैं। जैसा कि प्रत्‍येक विज्ञापन में सूचित किया जाता है। छात्रवृत्‍तियां स्‍नातकोत्‍तर स्‍तर पर भाषा अध्‍ययन, ललित कला तथा कुछ अन्‍य विषयों के लिए भी उपलब्‍ध हैं। छात्रवृत्‍ति के संबंध में पूर्ण ब्‍यौरा विज्ञापन में उपलब्‍ध है तथा इस मंत्रालय को आवेदनपत्र प्रस्‍तुत करने से पहले विज्ञापन को ध्‍यान से पढ़ लिया जाना चाहिए। अधूरे आवेदनपत्रों तथा सूचित विषयों से भिन्‍न विषयों हेतु आवेदनपत्रों पर विचार नहीं किया जाता। उम्मीदवारों के चयन पर चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। तथापि, छात्रवृत्‍तियां प्रदान करने के संबंध में निर्णय अंतत: दाता देश पर निर्भर होगा। भाषा अध्‍ययन को छोड़कर अवर-स्‍नातक स्‍तर पर अध्‍ययन के लिए कोई छात्रवृत्‍ति नहीं है।
4. जो उम्‍मीदवार विदेश मे रह रहे हैं उनके आवेदनपत्रों पर विचार नहीं किया जाता। ऐसे उम्‍मीदवार जो अध्‍ययन/विशेषज्ञता/प्रशिक्षण हेतु या तो छात्रवृत्‍ति से या स्‍वयं छह महीने से अधिक के लिए विदेश मे रह चुके हैं तो वे विनिर्दिष्‍ट तिथि पर विदेश से वापस आने पर कम से कम दो वर्षों के लिए भारत में हैं तो आवेदन के लिए पात्र हैं।
5 उम्‍मीदवारों को भारत तथा उस देश के बारे में पर्याप्‍त ज्ञान होना चाहिए जिसके लिए छात्रवृत्‍ति हेतु आवेदनपत्र प्रस्‍तुत कर रहे हैं।
6 इस समय भारत के लिए निम्‍नलिखित देश छात्रवृत्‍तियां प्रदान कर रहे हैं:-

 

चीन

 

विषय/क्षेत्र   

चीनी भाषा और साहित्‍य, फाईन आर्टस (पेंटिंग और स्‍कल्‍पचर), बॉटनी, पर्यावरण विज्ञान, प्‍लांट ब्रीडिंग और जेनेटिक्‍स, राजनीति विज्ञान, सेरीकल्‍चर और एग्रोनामी  

अवधि

1-4 वर्ष     

छात्रवृत्‍ति

25

अकादमिक सत्र का आरंभ

सितंबर

अधिसूचना

रोजगार समाचार/प्रमुख समाचर पत्र - जनवरी/फरवरी   

योग्‍यता     

भारतीय नागरिक, 40 वर्ष से कम, चीनी भाषा के लिए अर्हता-मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान/विश्‍वविद्यालय से बुनियादी चीनी भाषा में 2-3 वर्षीय सर्टिफिकेट/डिप्‍लोमा/फाईन आर्टस में स्‍नातक डिग्री, स्‍नातकोत्‍तर स्‍तर पर 60 प्रतिशत अंक 2 वर्ष का कार्य अनुसंधान अनुभव।

मूल्‍य 

छात्रवृत्‍ति में बोर्डिंग लाजिंग पर व्‍यय, टयूशन फीस, पाकेट व्‍यय शामिल है जो चीन सरकार द्वारा व आंशिक रूप से भारत सरकार द्वारा अनुपूरक अध्‍येतावृत्‍ति अनुदान के रूप में वहन किया जाएगा।     

आने जाने की लागत

दोनों ओर का खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा

आवेदन प्रक्रिया

विनिर्दिष्‍ट तारीख तक सादे कागज पर विवरण देते हुए (अधिसूचित प्रारूप के अनुसार), नियोक्‍ता द्वारा (यदि नियुक्‍त हो तो) यथावत् प्रायोजित आवेदन।   

संपर्क पता   

अनुभाग अधिकारी, ईएस-3 अनुभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्‍चतर शिक्षा विभाग, विदेशी छात्रवृत्‍ति प्रभाग, ए1डब्‍लू/3, कर्जन रोड बैरक, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्‍ली-110001

 

 

कोरिया

 

विषय/क्षेत्र   

1. बायोटेक्‍नोलॉजी, 2. पर्यावरण विज्ञान, 3. मॉलिक्‍यूलर बायोलॉजी, 4. कम्‍प्‍यूटर एप्‍लीकेशन, 5. वास्‍तुकला, 6. एग्रोनॉमी, 7. सूचना प्रौद्योगिकी, 8. कोरियन भाषा, और साहित्‍य और 9. अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग

अवधि

3-5 वर्ष    

छात्रवृत्‍ति    

29

अकादमिक सत्र का आरंभ

अक्‍तूबर

अधिसूचना

विभाग की वेबसाइट - मई

योग्‍यता     

भारतीय नागरिक, 40 वर्ष से कम। अंतर्राष्‍ट्रीय शिक्षा विकास राष्‍ट्रीय संस्‍थान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार

मूल्‍य 

प्रवास, टयूशन फीस, स्‍वास्‍थ्‍य बीमा आदि कवर करने के लिए कोरिया सरकार द्वारा दिया जाएगा।

आने जाने की लागत

दोनों ओर का खर्च कोरिया सरकार द्वारा वहन किया जाएगा     

आवेदन प्रक्रिया

विनिर्दिष्‍ट तारीख तक सादे कागज पर विवरण सहित (अधिसूचित प्रारूप के अनुसार), नियोक्‍ता द्वारा (यदि नियुक्‍त हो तो) यथावत् प्रायोजित आवेदन।   

संपर्क पता   

अनुभाग अधिकारी, ईएस-3 अनुभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्‍चतर शिक्षा विभाग, विदेशी छात्रवृत्‍ति प्रभाग, ए1डब्‍लू/3, कर्जन रोड बैरक, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्‍ली-110001

 

 

इजराइल

विषय/क्षेत्र   

1. अर्थशास्‍त्र 2. बिजनेस प्रबंध 3. जनसूचना 4. पर्यावरण अध्‍ययन 5. जुडाइज्‍म 6.हिब्रु भाषा 7. यहूदी लोगों का इतिहास 8. कृषि 9. रसायन 10 जीव-विज्ञान 11 नैनो बायोलाजी और 12 मध्‍य-पूर्व अध्‍ययन

अवधि

8 माह

छात्रवृत्‍ति

4-6

अकादमिक सत्र का आरंभ

अक्‍तूबर

अधिसूचना

विभाग की वेबसाइट पर - जनवरी/फरवरी

योग्‍यता     

भारतीय नागरिक,  कोई आयु सीमा नहीं। अभ्‍यर्थी के मानविकी में 55 प्रतिशत अथवा अधिक अंक होने चाहिए। कृषि के लिए 60 प्रतिशत और अधिक। विदेश में रहने वाले अभ्‍यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे अभ्‍यर्थी जो अध्‍ययन/अनंसंधान /प्रशिक्षण के लिए छह महीने से अधिक समय के लिए विदेश में रह रहे हैं, वे केवल तभी आवेदन करने के पात्र होंगे यदि वे विदेश से आने के पश्‍चात लगातार दो वर्ष के लिए भारत में रहें।

मूल्‍य

दोनों ओर का खर्च स्‍वयं अभ्‍यर्थी द्वारा वहन किया जाएगा

आवेदन प्रक्रिया

विनिर्दिष्‍ट तारीख तक सादे कागज पर विवरण सहित (अधिसूचित प्रारूप के अनुसार), नियोक्‍ता द्वारा (यदि नियुक्‍त हो तो) यथावत् प्रायोजित आवेदन।   

संपर्क पता   

अनुभाग अधिकारी, ईएस-3 अनुभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्‍चतर शिक्षा विभाग, विदेशी छात्रवृत्‍ति प्रभाग, ए1डब्‍लू/3, कर्जन रोड बैरक, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्‍ली-110001

 

जापान

 

अध्‍ययन का स्‍तर

अनुसंधान अध्‍ययन (पीएच.डी.)

विषय/क्षेत्र   

(1) सूचना प्रौद्योगिकी (2) आपटिकल फाइबर कम्‍यूनिकेशन   (3) क्‍वालिटि एंड रिलाइब्‍लिटी इंजीनियरिंग (विभिन्‍न प्रणालियों जैसे इलेक्‍ट्रिसिटी एंड पावर, रेलवे, हेवी इंडस्‍ट्री, हेवी इलेक्‍ट्रानिक्‍स) (4) इलेक्‍ट्रानिक्‍स एंड कम्‍यूनिकेशन          (5) रोबोटिक्‍स (6) लेजर टेक्‍नोलाजी (7) बायो-टेक्‍नोलाजी     (8) जापानी भाषा और साहित्‍य (9) मछली पालन (10) जापानी अध्‍ययन (11) भूकंप इंजीनियरिंग (12) पर्यावरण विज्ञान    (13) वास्‍तुकला (14) ऐरोस्‍पेस इंजीनियरिंग (15) मेटीरियल साइंस/इंजीनियरिंग

अवधि

18 माह से 2 वर्ष (आगे बढाई जा सकती है)    

छात्रवृत्‍ति

35

अकादमिक सत्र का आरंभ

अप्रैल/अक्‍तूबर

अधिसूचना

विभाग की वेबसाइट पर - अप्रैल/मई

योग्‍यता     

(i) जापानी भाषा:

(क) मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से जापानी भाषा में स्‍नातकोत्‍तर डिग्री पाठ्यक्रम में दाखिल छात्र,

(ख) मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से जापानी भाषा में अवर स्‍नातक डिग्री पाठ्यक्रम को पूरा करने वाले छात्र,

(ग) मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से किसी विषय में अवर स्‍नातक डिग्री पाठ्यक्रम 50 प्रतिशत अथवा अधिक अंको से पूरा करने वाले और जापान फाउंडेशन द्वारा आयोजित जापानी भाषा प्रवीणता परीक्षा का स्‍तर 2 पूरा करने वाले और भारत के मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय/संस्‍थान से जापानी भाषा अध्‍ययन के कम से कम 3 वर्ष पूरा करने वाले छात्र।

(ii)  जापानी अध्‍ययन :

न्‍यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ संगत क्षेत्र में मास्‍टर डिग्री

(iii) अनुसंधान अध्‍ययन (पीएच.डी.) के लिए

(क) न्‍यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ संगत क्षेत्र में मास्‍टर डिग्री/30-5-2008 तक विनिर्दिष्‍ट  अर्हता प्राप्‍त करने के पश्‍चात प्रैक्‍टिकल अनुसंधान/शिक्षण/कार्य अनुभव वाले अभ्‍यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

(ख) जापान सरकार की अनुसंधान छात्र छात्रवृत्‍ति के लिए भी ऐसे छात्र पात्र होंगे जिनके पास विज्ञान अथवा कला अथवा इंजीनियरिंग में स्‍नातक डिग्री हो और जिन्‍होंने पाठ्यक्रम के 15 अथवा 16 वर्ष पूरे कर लिए हों (अर्थात 12+3 अथवा 12+4) और उनके न्‍यूनतम 60 प्रतिशत अंक हों।

आयु  

35 वर्ष से कम

मूल्‍य

अनुरक्षण भत्‍ता जिसमें अध्‍ययन भत्‍ता, फीस, मेडिकल व्‍यय, घर आदि का आंशिक भुगतान शामिल है, जापान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा  

आने जाने की लागत

जापान सरकार द्वारा रिटर्न एयर टिकट प्रदान किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

विनिर्दिष्‍ट तारीख तक सादे कागज पर प्रमाण पत्र, फोटो, अध्‍ययन/अनुसंधान कार्यक्रम और अन्‍य दस्‍तावेज की सत्‍यापित प्रतियों सहित आवेदन (अधिसूचित प्रारूप के अनुसार), कार्य कर रहे अभ्‍यर्थी अपने आवेदन एनओसी सहित अपने  नियोक्‍ता के माध्‍यम से भेजें।    

संपर्क पता   

अनुभाग अधिकारी, ईएस-3 अनुभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्‍चतर शिक्षा विभाग, विदेशी छात्रवृत्‍ति प्रभाग, ए1डब्‍लू/3, कर्जन रोड बैरक, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्‍ली-110001 दूरभाष : 23382458 एक्‍स: 28 और 23386401.

 

 

चेक

 

अध्‍ययन का स्‍तर

मास्‍टर/डाक्‍टोरल अध्‍ययन (पीएच.डी)

विषय/क्षेत्र   

कृषि (पीएच.डी), इलेक्‍ट्रिकल/इलेक्‍ट्रानिक्‍स इंजीनियरिंग/मेकेनिकल इंजीनियरिंग (मास्‍टर और पीएच.डी. के लिए)

अवधि

चेक विश्‍वविद्यालय के नियमानुसार 

छात्रवृत्‍ति

04 (पीएच.डी के लिए 2 और मास्‍टर के लिए 2)

अकादमिक सत्र का आरंभ

चेक विश्‍वविद्यालय के नियमानुसार 

अधिसूचना

विभाग की वेबसाइट पर - नवंबर/दिसम्‍बर

योग्‍यता     

मास्‍टर अध्‍ययन के लिए स्‍नातक डिग्री में सबंद्ध विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक और विज्ञान/इंजीनियरिंग/प्रोद्योगिकी में मास्‍टर डिग्री स्‍तर पर कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा चयनित विषय में अध्‍ययन क्षेत्र में समान अर्हताएं/अध्‍ययन प्रस्‍ताव का सार प्रस्‍तुत किया जाना चाहिए। चेक विश्‍वविद्यालयों के स्‍नातकों को अन्‍य अभ्‍यर्थियों की तुलना में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

मूल्‍य

मास्‍टर के लिए 7000 चेक डालर और डाक्‍टर के लिए 7500 चके डालर प्रति माह। कोई टयूशन फीस नहीं है और छात्रवृत्‍ति धारकों के लिए मेडिकल केयर मुफ्त है। प्रवास और जन परिवहन में कम किराए अन्‍य चेक छात्रों के समान हैं।

आने जाने की लागत

दोनो ओर का किराया अभ्‍यर्थी द्वारा वहन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

विनिर्दिष्‍ट तारीख तक सादे कागज पर विवरण देते हुए (अधिसूचित प्रारूप के अनुसार), नियोक्‍ता द्वारा (यदि नियुक्‍त हो तो) यथावत् प्रायोजित आवेदन।   

संपर्क पता   

अनुभाग अधिकारी, ईएस-3 अनुभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्‍चतर शिक्षा विभाग, विदेशी छात्रवृत्‍ति प्रभाग, ए1डब्‍लू/3, कर्जन रोड बैरक, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्‍ली-110001, दूरभाष : 23382458 एक्‍स: 28 और 23386401.

 

 

स्‍लोवाक

 

अध्‍ययन का स्‍तर

मास्‍टर डिग्री

विषय/क्षेत्र   

इकोनामी मैनेजमेंट और एग्रीकल्‍चर

अवधि

स्‍लोवाक विश्‍वविद्यालय के नियमानुसार   

छात्रवृत्‍ति

02

अकादमिक सत्र का आरंभ

स्‍लोवाक विश्‍वविद्यालय के नियमानुसार   

अधिसूचना

विभाग की वेबसाइट पर - मार्च/अप्रैल

योग्‍यता     

सबंद्ध विषय में स्‍नातक डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी

आयु  

26 वर्ष से कम

मूल्‍य

6000 स्‍लोवाक  डालर प्रति माह।

आने जाने की लागत

दोनो ओर का किराया अभ्‍यर्थी द्वारा वहन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

विनिर्दिष्‍ट तारीख तक सादे कागज पर विवरण देते हुए (अधिसूचित प्रारूप के अनुसार), नियोक्‍ता द्वारा (यदि नियुक्‍त हो तो) यथावत् प्रायोजित आवेदन।   

संपर्क पता   

अनुभाग अधिकारी, ईएस-3 अनुभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्‍चतर शिक्षा विभाग, विदेशी छात्रवृत्‍ति प्रभाग, ए1डब्‍लू/3, कर्जन रोड बैरक, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्‍ली-110001, दूरभाष : 23382458 एक्‍स: 28 और 23386401.

 

अगाथा हैरिसन मेमोरियल फैलोशिप

(सेंट एंटनी कालेज, आक्‍सफोर्ड)

अध्‍ययन का स्‍तर

प्रोन्‍नत अनुसंधान

विषय/क्षेत्र   

इतिहास, अर्थशास्‍त्र और राजनीतिक ज्ञान में आधुनिक भारतीय अध्‍ययन

अवधि

पहली बार में एक वर्ष इसे और एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है

अधिसूचना

प्रमुख समाचार पत्र- अप्रैल/मई

योग्‍यता     

प्रवेश वर्ष के अक्‍तूबर के अनुसार भारतीय राष्‍ट्रिक की आयु 30-40 वर्ष अर्हताएं-संबद्ध विषय में पीएचडी अथवा समकक्ष योग्‍यता के प्रकाशित कार्य के साथ बेहतरीन शैक्षिक रिकार्ड (स्‍नातकोत्‍तर डिग्री स्‍तर पर 60 प्रतिशत अंकों के साथ)/स्‍नातक/स्‍नातकोत्‍तर स्‍तर पर तीन वर्षीय अध्‍यापन अनुभव

आने जाने की लागत

पाउंडस का स्‍टाइपंड (18,580+5956 भत्‍ते) =24536 और हवाई मार्ग  (दोनो ओर) इकोनामी क्‍लास में भारत सरकार द्वारा वहन।

आवेदन प्रक्रिया

टेस्‍टीमोनियलस, अध्‍ययन कार्यक्रम, फोटोग्राफ और  अन्‍य दस्‍तावेजों की सत्‍यापित प्रतियों के साथ  टंकित आवेदन सादे कागज में प्रस्‍तुत किया जाना चाहिए। सेवारत व्‍यक्‍तियों को अपने आवेदन अपने नियोक्‍ता द्वारा प्रायोजित करवा कर भेजने चाहिए

संपर्क पता   

अनुभाग अधिकारी, ईएस-3 अनुभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्‍चतर शिक्षा विभाग, विदेशी छात्रवृत्‍ति प्रभाग, ए1डब्‍लू/3, कर्जन रोड बैरक, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्‍ली-110001

 

 

न्‍यूजीलैंड

 

अध्‍ययन का स्‍तर

पीएच.डी;

विषय/क्षेत्र   

शिक्षा, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य, सतत ग्रामीण जीवन(लाइवस्‍टॉक, वन, मत्‍स्‍य और बागवानी सहित) भारत में रहने वाले भारतीय। अर्हताएं चयनित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्‍नातकोत्‍तर डिग्री

मूल्‍य/आने जाने की लागत

सबसे छोटे मार्ग और इकोनामी क्‍लास के द्वारा न्‍यूजीलैंड जाने और आने का प्रबंध दानकर्ता प्राधिकारियों के अनुसार किया जाता है। बोर्ड, लोजिंग, पुस्‍तकों, अध्‍ययन सामग्री, टयूशन फीस, अध्‍ययन से संबंधित आंतरिक यात्रा और चिकित्‍सा देखभाल पर व्‍यय का कोई प्रावधान नहीं होता और वह दाता देश द्वारा वहन किया जाता है।

आवेदन प्रक्रिया

टेस्‍टीमोनियलस, अध्‍ययन कार्यक्रम, फोटोग्राफ और  अन्‍य दस्‍तावेजों की सत्‍यापित प्रतियो के साथ  टंकित आवेदन सादे कागज में प्रस्‍तुत किया जाना चाहिए। सेवारत व्‍यक्‍तियों को अपने आवेदन अपने नियोक्‍ता द्वारा प्रायोजित करवा कर भेजने चाहिए

टेस्‍टीमोनियलस, अध्‍ययन कार्यक्रम, फोटोग्राफ और अन्‍य दस्‍तावेजों की सत्‍यापित प्रतियो के साथ  टंकित आवेदन सादे कागज में प्रस्‍तुत किया जाना चाहिए। सेवारत व्‍यक्‍तियों को अपने आवेदन अपने नियोक्‍ता द्वारा प्रायोजित करवा कर भेजने चाहिए। छात्रवृत्‍ति योजना का नाम और देश अर्थात यू.के. अथवा न्‍यूजीलैंड को आवेदन प्रपत्र में दर्शाया जाना चाहिए।

अतिरिक्‍त आवश्‍यकता

(यूनाइटेड किंगडम तथा न्‍यूजीलैंड के लिए समान) भारत तथा दानकर्ता देश का ज्ञान, अध्‍ययन/प्रशिक्षण/विशेषज्ञता के लिए विदेश से वापस आने के बाद भारत में लगातार 2 वर्ष  की अवधि। उन विश्‍वविद्यालयों से उत्‍तीर्ण होने वाले अभ्‍यर्थी जो क्‍लास/डिविजन प्रदान नहीं करते हैं वहां प्रथम श्रेणी अर्थात 60 प्रतिशत अंक की अपेक्षा (जहां ग्रेड दिए जाते हैं वहां परिवर्तन सूत्र लगाया जा सकता है)। उन अभ्‍यर्थियों के लिए जो स्‍नातकोत्‍तर डिग्री के पश्‍चात पीएच.डी./एम.फिल कर रहे हैं वहां अनुसंधान की वास्‍तविक अवधि को अनुभव के रूप में लिया जाएगा।

संपर्क पता   

अनुभाग अधिकारी, ईएस-3 अनुभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्‍चतर शिक्षा विभाग, विदेशी छात्रवृत्‍ति प्रभाग, ए1डब्‍लू/3, कर्जन रोड बैरक, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्‍ली-110001

 

 

राष्‍ट्रमंडल छात्रवृत्‍ति/यू0के0 में फैलोशिप

 

अध्‍ययन का स्‍तर

चिकित्‍सा क्षेत्र में क्‍लीनिकल प्रशिक्षण/स्‍नातकोत्‍तर/पीएच.डी.

विषय/क्षेत्र   

मेडिसिन (यू0के0): कैंसर अनुसंधान (कैंसर इपिडिमिओलोजी सहित), कारडियोलोजी, गायनेकोलोजी, मेडिसिन तथा डेन्‍टिस्‍ट्री। उच्‍च तकनीक में परियोजना उन्‍मुखी प्रशिक्षण हेतु छात्रवृत्‍तियां दी जाती  हैं और वे डिग्री अथवा डिप्‍लोमा प्राप्‍त करने के लिए सामान्‍य प्रशिक्षण/अध्‍ययन के लिए नहीं होती हैं।

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी: इलेक्‍ट्रानिक्‍स, पर्यावरण अध्‍ययन, दूरस्‍थ संवेदन तकनीक, दूरसंचार इंजीनियरिंग, बायो तकनीक, बायोकैमिकल इंजीनियरिंग, रोबोटिक्‍स।

विज्ञान (शुद्ध एवं एप्‍लाइड), गणित, मोलिक्‍यूलर बायोलोजी, भौतिकी और रसायन (औषधीय/चिकित्‍सा रसायन सहित)

कृषि और संबंद्ध क्षेत्र: एग्रोनोमी और फोरेस्‍ट्री

मानविकी तथा सामाजिक विज्ञान: इतिहास, सोशयोलोजी, प्रबंध अध्‍ययन, अर्थव्‍यवस्‍था, फिलोसफी, साईकालोजी, कम्‍प्‍यूटर एप्‍लीकेशन, विधि, अंग्रेजी तथा अंतर्राष्‍ट्रीय सबंध के साथ राजनीति विज्ञान

अवधि

स्‍नातकोत्‍तर के मामले में 1 वर्ष/6 महीना क्‍लीनिकल ट्रेनिंग/पीएच.डी. के मामले में 3 वर्ष।

सामान्‍य आवश्‍यकताएं तथा छात्रवृत्‍ति की लागत

भारत में रह रहे भारतीय नागरिक। आवेदन सामान्‍यतया उन अभ्‍यर्थियों से मंगाए जाएंगे जिन्‍होंने दाखिला वर्ष के अक्‍टूबर तक पिछले 10 वर्षों के भीतर की आवश्‍यकता के अनुसार प्रथम स्‍नातकोत्‍तर डिग्री प्राप्‍त की है। छात्रवृत्‍ति में हवाई यात्रा शुल्‍क (दोनों ओर से) पर्याप्‍त अनुरक्षण तथा अन्‍य भत्‍ते शामिल हैं।

योग्‍यता तथा अनुभव     

अभ्‍यर्थी को अंग्रेजी माध्‍यम से तृतीयक शिक्षा पूरी करनी जरूरी होगी।

(क) स्‍नातकोत्‍तर उपाधि के लिए: उपर्युक्‍त किसी विषय में बैचलर डिग्री तथा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान समूह में 55 प्रतिशत या इससे अधिक अंक तथा मेडिसिन, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं कृषि समूह में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्‍त करना जरूरी है। अभ्‍यर्थी को ब्रिटेन में स्‍नातकोत्‍तर उपाधि प्राप्‍त करने के लिए एक पृष्‍ठ का शैक्षिक स्‍पष्‍टीकरण देना होगा।

 

(ख) पीएच.डी. करने हेतु: किसी भी अभ्‍यर्थी के पास मानविकी तथा सामाजिक विज्ञान समूह में 55 प्रतिशत अंक तथा मेडिसिन, इंजीनियरिंग तथा प्रौद्योगिकी, विज्ञान तथा कृषि समूह में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्‍त करते हुए उपर्युक्‍त किसी भी विषय में स्‍नातकोत्‍तर उपाधि होनी चाहिए।

शैक्षिक सत्र की शुरूआत अकादमिक वर्ष के अक्‍टूबर से है।

अधिसूचना

विभागीय वेबसाईट मार्च/अप्रैल

 

 

बेल्‍जियम

 

अध्‍ययन का स्‍तर

स्‍नातकोत्‍तर

विषय/क्षेत्र   

एग्रोनोमी, पर्यावरण विज्ञान, फोटोनिक्‍स

अवधि

10 माह

छात्रवृत्‍ति

3

अधिसूचना

रोजगार समाचार/प्रमुख समाचार पत्र: जनवरी

योग्‍यता     

सबंद्ध विषय में कम से कम 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक के साथ स्‍नातक

उम्र  

35 वर्ष या इससे कम

भत्‍ता

स्‍वीकृत अध्‍येताओं को निम्‍न भत्‍ता प्रदान किया जाएगा:

i) एक शैक्षिक सत्र (10 माह) के दौरान 77000 यूरो प्रति माह के हिसाब से अनुदान

ii) टयूशन फीस की प्रतिपूर्ति

iii) व्‍यापक मेडिकल तथा तीसरी पार्टी दायित्‍व बीमा

 

आने जाने की लागत

भारत से बेल्‍जियम जाने एवं आने का यात्रा भत्‍ता या तो अभ्‍यर्थी या उनके नियोक्‍ता द्वारा वहन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

विनिर्दिष्‍ट तारीख तक सादे कागज पर टाइप किया हुआ आवेदन (अधिसूचित प्रारूप के अनुसार) में टेस्‍टीमोनियलस, अध्‍ययन कार्यक्रम, फोटोग्राफ और  अन्‍य दस्‍तावेजों के साथ प्रस्‍तुत करना है। कार्यरत अभ्‍यार्थी आवेदन को अपने नियोक्‍ता के माध्‍यम से भेजना होगा।

संपर्क पता   

अनुभाग अधिकारी, ईएस-3 अनुभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्‍चतर शिक्षा विभाग, विदेशी छात्रवृत्‍ति प्रभाग, ए1डब्‍लू/3, कर्जन रोड बैरक, कस्‍तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्‍ली-110001

 

 

इटली

 

अध्‍ययन का विषय/न्‍यूनतम पात्र आवश्‍यकताएं 

समूह 'क'

 

फैशन टेक्‍नोलाजी, अर्थव्‍यवस्‍था एवं प्रबंधन सांस्‍कृतिक विरासत, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, उर्जा, जैव प्रौद्योगिकी एवं माइक्रो-इलेक्‍ट्रानिक्‍स: विषय में विशिष्‍ट स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रम करने के लिए प्रत्‍येक 12 महीनों के दौरान छात्रवृत्‍ति

 

पात्रता:

 

1 मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से चयनित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्‍नातक या समतुल्‍य डिग्री, और/या

2 मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से चयनित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्‍नातकोत्‍तर या समकक्ष उपाधि

3 आयु 35 वर्ष से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।

 

उन अभ्‍यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जिन्‍होंने इटली के किसी विश्‍वविद्यालय या संस्‍थान में उपर्युक्‍त विशिष्‍ट विषयों में दाखिला प्राप्‍त किया हो। इस प्रकार के अभ्‍यर्थी को चयन समिति के समक्ष उस दस्‍तावेज को प्रस्‍तुत करना होगा जिसमें दाखिला हेतु आमंत्रण दिया गया था।

 

उक्‍त विषयों में कुछ पाठ्यक्रम अंग्रेजी में पढ़ाए जाते हैं और इटालियन भाषा की जानकारी दाखिला हेतु शर्त नहीं है। तथापि, उस विश्‍वविद्यालय/संस्‍थान जहां से यह पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है, का निर्णय इस संबंध में अंतिम होगा।

 

प्रत्‍येक माह का वजीफा 700 यूरो होगा। छात्रवृत्‍ति धारक हेतु पाठ्यक्रम शुल्‍क में कमी करने का अधिकार विश्‍वविद्यालय पर होगा इसलिए छात्रवृत्‍ति धारकों को सलाह दी जाती है कि नामांकन के समय विश्‍वविद्यालय प्राधिकारी से इसकी जांच करा लें।

 

वर्ग 'ख'

 

यूनिवर्सिटी फार फारनर्स, पेरूगिया में इटालियन लैंग्‍वेज एंड कल्‍चर टू फारनर्स (आईएलआईएस) के अध्‍ययन में 3 वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के लिए 12 माह की छात्रवृत्‍ति

 

पात्रता:

 

1. मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक या समकक्ष डिग्री

2. इटालियन भाषा के बारे में अच्‍छी जानकारी होनी चाहिए तथा इसका प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट अथवा डिल्‍पोमा)।

3. आयु 35 वर्ष से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।

 

वर्ग-'ग'

 

यूनिवर्सिटी फार फारनर्स, पेरूगिया में इटालियन लंग्‍वेज एंड कल्‍चर  पाठ्यक्रम के द्वितीय स्‍तर के एडवांसड पाठ्यक्रम (सी-2) करने के लिए प्रत्‍येक 6 माह के लिए छात्रवृत्‍ति।

 

पात्रता:

 

1. मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक या समकक्ष डिग्री।

2. यूनिवर्सिटी फार फारनर्स, पेरूगिया, इटली से प्रथम स्‍तरीय एडवांस पाठ्यक्रम (सी-1) में डिप्‍लोमा

3. आयु 35 वर्ष से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।

 

वर्ग-'घ'

 

 

 

 

 
 

TOP

 
 
 
प्रख्यान :-

नेट पर प्रकाशित की जा रही विषय-वस्तु में भूलवश हुई किसी भी त्रुटि के लिए न ही तो एन.आई.सी. और न ही उच्चतर शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय जिम्मेदार है।