संयुक्त राष्ट्र
शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र संघ का
एक घटक निकाय है जिसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा
संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति तथा समझ-बूझ को बढ़ावा देना है। इसकी
स्थापना के पीछे इस समझ का आदर्श है कि ''चूंकि युध्द लोगों के मस्तिष्क में
उत्पन्न होते हैं, इसलिए मनुष्य के मस्तिष्क में ही शांति की रक्षा का सृजन
होना चाहिए।''
यूनेस्को जिसकी
स्थापना 1945 में की गई थी, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अन्य अभिकरणों की ही
तहत चिरस्थायी मानव विकास को बढ़ावा देने संबंधी मुद्दे को शांति की संस्कृति
का एक महत्वपूर्ण घटक समझा जाता है। इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित
है।
सदस्य :
193 देश यूनेस्को
के सदस्य हैं और छ: देश सहयोगी सदस्य हैं।
अधिकांश सदस्यों के
पास एक-एक राष्ट्रीय आयोग है जो उनकी शिक्षा, शैक्षिक, संस्कृतिक तथा संचार/सूचना
समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं और पेरिस स्थित मुख्यालय तथा इनके फील्ड
कार्यालयों के साथ उनके संबंधों हेतु केन्द्र बिंदू का कार्य करते हैं।
सदस्य राज्य
यूनेस्को को उनके दो वर्षीय कार्यक्रम तैयार करने में सहायता देते हैं।
अभिशासन तथा प्रबंधन :
यूनेस्को के परवर्ती
कार्यक्रमों तथा बजटों को अनुमोदित करने हेतु वर्ष में दो बार यूनेस्को की आम
बैठक आयोजित की जाती है।
58 सदस्य राष्ट्रों
द्वारा गठित एक कार्यकारी बोर्ड यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के सत्रों के
मध्य नीतियां एवं कार्यक्रम तैयार करता है।
भारत वर्ष 1946 से
ही यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य रहा है।
कोईचिरो मत्सूरा
यूनेस्को के महानिदेशक हैं जो एक जापानी कैरियर राजनयिक हैं तथा वह इस पद को
सुशोभित करने वाले एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रथम व्यक्ति हैं।
यूनेस्को के आम सम्मेलन में भारत की सहभागिता
अन्य बातों के
साथ-साथ यूनेस्को के कार्यक्रम तथा बजट को अगले दो वर्षों के लिए अनुमोदित
करने हेतु यूनेस्को का आम सम्मेलन हर दूसरे वर्ष आयोजित किया जाता है। भारत
इस आम सम्मेलन में एक उच्चाधिकार प्राप्त शिष्टमंडल भेजता है।
यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड की बैठकों में सहभागिता
भारत का यह विशेष
सौभाग्य रहा है कि वह 1946 से ही यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के
रूप में लगातार निर्वाचित होता आ रहा है। 58 सदस्यीय इस बोर्ड की बैठकें वर्ष
में दो बार आयोजित की जाती है जो दो सप्ताह तक चलती है। ये बैठकें पेरिस,
फ्रांस में आयोजित की जाती हैं। यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में डॉ. कपिला
वात्स्यायन हमारी प्रतिनिधि हैं।
प्रख्यान
:-
नेट पर प्रकाशित की जा रही सामग्री में यदि कोई कमी
पाई गई तो उसके लिए न तो एनआईसी और न ही उच्चतर शिक्षा विभाग,
मानव संसाधन विकास मंत्रालय जिम्मेदार है। नेट पर
प्रकाशित विषय तत्काल सूचना हेतु है।